वजन कम करने के लिए प्रोटीन एक बड़ी भूमिका निभाता है. यह आपकी भूख को कंट्रोल करता है और आपके पेट को लंबे समय़ के लिए भरा रखता है. प्रोटीन आपके मसल के मास को कम नहीं होने देता और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है. हाई प्रोटीन फूड्स को डाइट में शामिल करने से भूख कम लगती है, क्रेविंग्स कम होती हैं और फैट को बर्न करने में भी मदद मिलती है. हम आपको कुछ प्रोटीन से भरपूर चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें खाने से आपकी वेट लॉस जर्नी काफी आसान हो जाएगी.
अंडे- अंडे सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर फूड हैं, जो हाई क्वालिटी वाले प्रोटीन और विटामिन से भरे होते हैं. एक अंडे में लगभग 6 ग्राम प्रोटीन होता है. अंडे खाने से आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है जिससे टोटल कैलोरी कम होती है. नाश्ते में अंडे खाने से वजन कम करने और दिन के दौरान भूख को कंट्रोल करने मे मदद मिलती है.
चिकन ब्रेस्ट– चिकन ब्रेस्ट में प्रोटीन अधिक और फैट कम होता है. 100 ग्राम सर्विंग में लगभग 31 ग्राम प्रोटीन होता है, जो इसे मांसपेशियों के निर्माण और फैट बर्न के लिए एक अच्छा ऑप्शन बनाता है.
ग्रीक योगर्ट- ग्रीक योगर्ट कैल्शियम, प्रोबायोटिक्स और प्रोटीन का काफी अच्छा सोर्स माना जाता है. इसमें लगभग 20 ग्राम प्रोटीन होता है और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है. यह आपके पाचन के लिए भी फायदेमंद माना जाता है.
चना– सफेद छोले में प्रोटीन और फाइबर की भरपूर मात्रा पाई जाती है. एक कटोरी छोले में लगभग 15 ग्राम प्रोटीन पाया जाता है.
चिया सीड्स– चिया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर और ओमेगा-3 फैटी एसिड भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं. 2 टेबलस्पून चिया सीड्स में लगभग 4 ग्राम प्रोटीन होता है. ये पेट में जाकर फूल जाते हैं जिससे आपको पेट भरे होने का एहसास होता है.
Leave a Reply