Home

About Us

services

PRIVACY-POLICY

  • Facebook
  • X
  • Instagram
  • WhatsApp
PR Wala Patrakar

PR Wala Patrakar

Your Trusted Voice Across the World.

Search

नितीश कुमार ने रखा महिला के कंधे पर हाथ, आरजेडी ने किया ट्वीट

Madhuyanka Raj Avatar
Madhuyanka Raj
March 30, 2025
नितीश कुमार ने रखा महिला के कंधे पर हाथ, आरजेडी ने किया ट्वीट

बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार एक बार फिर चर्चा में आ गये है. अक्सर नितीश कुमार को किसी न किसी कार्यक्रम में कुछ हरकतें करते पाया गया है. कभी वो सदन में मुंह बनाते है तो कभी राष्ट्रगान में हिलते- डोलते नजर आते है, तो कभी भाषण में कुछ भी कह देते है. नितीश कुमार का यह बर्ताव कुछ ज्यादा ही देखा जा रही है और सोशल मीडिया पर इसकी चर्चाएँ कुछ ज्यादा ही हो रही है. इसी बीच मुख्यमंत्री नितीश कुमारकी एक और करतूत सामने आई. दरअसल, रविवार को पटना के बापू सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मौजूद थे. इस कार्यक्रम में केंद्र और राज्य सरकार की 800 करोड़ रुपये से अधिक की योजनाओं का शुभारंभ किया गया.

अमित शाह ने इस दौरान कुछ लाभार्थियों को “डमी चेक” भी सौंपे. इन्हीं में से एक लाभार्थी ग्रामीण महिला थीं, वह फोटो खिंचवाने के अनुरोध को समझ नहीं पाईं. इस बीच मुख्यमंत्री ने उस महिला का हाथ पकड़ा और उन्हें फोटोग्राफरों और पत्रकारों के समक्ष घुमाकर उनके कंधे पर हाथ रख दिया.

आरजेडी ने इस घटना का विडियो ट्विटर पर डालते हुए जेडीयू पर सीधा निशाना साधा और लिखा, ‘देखिये मुख्यमंत्री नितीश कुमार किस तरह से एक महिला को अप्पतिजनक तरीके से खींच रहे है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद है.’

इसके साथ ही पार्टी ने आरोप लगाया कि “बीमार मुख्यमंत्री और बेबस बीजेपी बिहार को शर्मिंदा कर रहे हैं.” विपक्ष का दावा है कि नीतीश कुमार शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हो चुके है. RJD ने नीतीश कुमार के अंदाज की नकल करते हुए लिखा, “क्या किसी मुख्यमंत्री ने 2005 से पहले ऐसा किया था? यह सब तभी हुआ जब मैं सत्ता में आया.”

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest Articles

  • ऑपरेशन सिन्दूर: पहलगाम से पाकिस्तान तक – एक 1त्रासदी और प्रतिशोध की कहानी

    ऑपरेशन सिन्दूर: पहलगाम से पाकिस्तान तक – एक 1त्रासदी और प्रतिशोध की कहानी

    December 11, 2025
  • दिसंबर 2025 में देशभर में होंगे कई बड़े एग्जाम, छात्रों में तैयाारी को लेकर जोर। देखिए पूरी लिस्ट…!

    दिसंबर 2025 में देशभर में होंगे कई बड़े एग्जाम, छात्रों में तैयाारी को लेकर जोर। देखिए पूरी लिस्ट…!

    December 8, 2025
  • स्टूडेंट्स पैसे कैसे कमाएं 2026 में: घर बैठे ऑनलाइन कमाई के 5 आसान तरीके

    स्टूडेंट्स पैसे कैसे कमाएं 2026 में: घर बैठे ऑनलाइन कमाई के 5 आसान तरीके

    December 7, 2025

Categories

  • Agriculture & Farming (1)
  • Branding & Digital Marketing (2)
  • Economy & Business (9)
  • Education (25)
  • Entertainment (13)
  • Environment (2)
  • Event Coverage (12)
  • Health & Medical (7)
  • International News (11)
  • Jobs & Career (3)
  • Media & Journalism (2)
  • National News (43)
  • News (45)
  • Politics (14)
  • Science & Technology (4)
  • Sports (18)
  • Uncategorized (11)
  • कविता और शायरी (1)
  • शिक्षा (6)
  • Instagram
  • Facebook
  • LinkedIn
  • X

Copyright © 2025 PRWala Patrakar | Powered by CozyThemes.

Scroll to Top