नई दिल्ली। दिसंबर 2025 का महीना छात्रों के लिए बेहद अहम होने जा रहा है। इस महीने केंद्र सरकार और विभिन्न भर्ती आयोगो द्वारा कई बड़ी परीक्षाए आयोजित की जा रही है। SSC, IBPS, UPSC, CLAT, AILET, EMRS से लेकर CSIR UGC NET तक, एक साथ कई परीक्षाओ की डेट फाइनल हो चुकी है। इस कारण लाखो अभ्यर्थी अपनी आखिरी तैयारी में जुटे हुए है।
नीचे दिसंबर 2025 में होने वाले प्रमुख एग्जाम की पूरी जानकारी दी गई है।
SSC JE Exam 2025: 3 से 6 दिसंबर
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) का जूनियर इंजीनियर एग्जाम 3 दिसंबर से 6 दिसंबर के बीच आयोजित होगा। टेक्निकल बैकग्राउंड वाले अभ्यर्थियो के लिए यह सबसे बड़ी भर्ती परीक्षाओ में से एक है।
IBPS RRB Clerk Prelims: 6, 7, 13 और 14 दिसंबर
बैंकिंग सेक्टर में नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओ के लिए IBPS एक बार फिर भर्ती परीक्षा ला रहा है। ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) की प्रीलिम परीक्षा दो वीकेंड में आयोजित होगी।
SSC CPO Paper 1: 9 से 12 दिसंबर
दिल्ली पुलिस और CAPF में SI बनने का सपना देखने वाले कैंडिडेट SSC CPO की तैयारी में लगे है। पेपर 1 की परीक्षा 9 से 12 दिसंबर के बीच होगी।
CLAT 2026: 7 दिसंबर
कानून की पढ़ाई का सपना देखने वाले स्टूडेंट्स के लिए सबसे बड़ा प्रवेश परीक्षा CLAT 2026 इस बार 7 दिसंबर को होगी। देशभर के NLUs में एडमिशन इसी स्कोर पर निर्भर करेगा।
AILET 2026: 14 दिसंबर
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली की प्रवेश परीक्षा AILET भी 14 दिसंबर को होगी। यह परीक्षा भी हर साल लाखो छात्रों को आकर्षित करती है।
UPSC IFS Mains: 16 दिसंबर
UPSC के तहत होने वाली भारतीय वन सेवा (IFS) की मुख्य परीक्षा 16 दिसंबर से शुरू होगी। यह देश की सबसे कठिन सर्विसेज में गिनी जाती है।
EMRS Recruitment Exam: 13, 14 और 21 दिसंबर
एकलव्य मॉडल स्कूल (EMRS) की भर्ती परीक्षाएं 13, 14 और 21 दिसंबर को होंगी। इस बार 7,260 से ज्यादा पदो पर भर्ती निकली है, जिस कारण प्रतियोगिता काफी बढ़ गई है।
CSIR UGC NET December: 18 दिसंबर
CSIR NET की दिसंबर परीक्षा 18 दिसंबर को आयोजित होगी। साइंस स्ट्रीम में लेक्चरर और JRF बनने का लक्ष्य रखने वाले अभ्यर्थी इसमें बड़ी संख्या में शामिल होंगे।
स्टूडेंट्स के लिए क्या मतलब?
- दिसंबर में लगातार एग्जाम होने से टाइम मैनेजमेंट बेहद जरूरी होगा।
- आयोगो द्वारा जारी एडमिट कार्ड और निर्देश को समय पर देखना जरूरी है।
- परीक्षा केंद्र और यात्रा प्लान पहले से तय कर लेना सही रहेगा।
Leave a Reply