पटना के ज्ञान भवन में बिहार ब्यूटी एक्सपो 2025 का शानदार आयोजन 20 और 21 अगस्त को हुआ। इस दो दिवसीय कार्यक्रम में सौंदर्य और फैशन की दुनिया से जुड़े कई बड़े चेहरे और ब्रांड शामिल हुए। एक्सपो की खास बात यह रही कि यहां मेकअप और स्किनकेयर से जुड़े नवीनतम उत्पादों की भरमार रही, जिन्हें देखने और खरीदने के लिए भारी भीड़ उमड़ी।
इस मौके पर ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े नामचीन एक्सपर्ट शब्बीर शाह, प्रिया जैन और करिश्मा जैन भी मौजूद रहे। इन्होंने स्टेज पर मेकअप और स्किनकेयर से जुड़े टिप्स साझा किए और नई तकनीकों से लोगों को रूबरू कराया। बिहार जैसे राज्य में आयोजित इस बड़े एक्सपो ने ब्यूटी और वेलनेस इंडस्ट्री को एक नया आयाम दिया है।
एक्सपो में देश-विदेश के कई ब्रांड्स के ब्यूटी प्रोडक्ट्स, हेयर केयर आइटम्स और कॉस्मेटिक्स प्रदर्शित किए गए। इससे न सिर्फ बिहार बल्कि आसपास के राज्यों से आए लोगों को आधुनिक ब्यूटी ट्रेंड्स को करीब से जानने का मौका मिला। आयोजन समिति के अनुसार, यह एक्सपो हर साल और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना है.
Leave a Reply